
आईपीएल विवाद की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग पर अड़े विपक्षी राजग, वाम, अन्नाद्रमुकतथा सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे सपा, राजद और बसपा के सदस्यों ने आज प्रश्नकाल के बाद राज्यसभा कीकार्यवाही बिल्कुल नहीं चलने दी तथा हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद सदन को दिन भर के लिएस्थगित कर दिया गया।
एक बार के स्थगन के बाद दोपहर ढाई बजे जैसे ही बैठक शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर आईपीएल कामुद्दा उठाया और इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की। भाजपा के एसएसअहलूवालिया ने कहा कि आईपीएल को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है तो सदन में इस पर चर्चा क्यों नहीं कराईजा सकती। इसके बाद भाजपा के सदस्य आसन के समक्ष आ कर जेपीसी की मांग करने लगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें